फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर खुद ने की आत्महत्या, आपसी कलह में अनाथ हो गए तीन बच्चे

Wed, 23 Oct 2024 11:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पारिवारिक कलह ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां लील लीं। जिले के रामसरा गांव में हुई इस घटना में पति-पत्नी की आपसी कहासुनी में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और बाद में खुद कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के महाजन थानांतर्गत रामसरा गांव में पारिवारिक कलह के कारण एक हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो गया। दिल दहला देने वाले इस घटनाक्रम में पहले पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए और उसके बाद कुंड में कूदकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


लूणकरणसर सीओ नरेंद्र पूनिया ने बताया कि रामसर गांव से सूचना मिली थी कि  डूंगरराम तावणियां की पत्नी का शव उसके घर में पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो घर के एक कमरे में डूंगरराम की पत्नी अंजू का शव लहूलुहान हालत में मिला। डूंगरराम की तलाश करने पर जब वह नहीं मिला तो घर में बने कुंड में तलाशा गया, जहां उसका शव कुंड में उतराता मिला। 

पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिस पर डूंगरराम ने अपनी पत्नी अंजू के सिर में कुल्हाड़ी दे मारी। वार इतना तेज था कि अंजू का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को मारने के बाद वह खुद भी घर के एक तरफ बने कुंड की तरफ भागा और कुंड में कूद गया। हल्ला होने पर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक डूंगरराम कुंड में डूब चुका था। मौके पर पहुंची महाजन थाना पुलिस ने दोनों शवों को महाजन सीएचसी पहुंचाया जहां दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


अनाथ हो गए तीन बच्चे

मृतक डूंगरराम और अंजू के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा लगभग 15 साल का है। डूंगरराम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां उसके भाई के साथ रहती है। ऐसे में वह पत्नी और बच्चों के साथ अकेला रहता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें