फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: स्कूलों में नया सत्र मंगलवार से शुरू, साल में 134 दिन रहेंगे अवकाश

Sun, 29 Jun 2025 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 मंगलवार से शुरू हो रहा है। पूरे सत्र में कुल 134 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिसमें रविवार, त्योहार, जयंती और अन्य छुट्टियां शामिल हैं।
विज्ञापन
बीकानेर: स्कूलों का नया सत्र मंगलवार से शुरू: 365 में से 134 दिन रहेंगे छुट्टी, गर्मी की छुट्टि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू हो रहा है। इस सत्र में कुल 365 दिनों में से 134 दिन स्कूल बंद रहेंगे, यानी केवल 231 दिन ही शिक्षण कार्य संचालित होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी शिविरा पंचांग के अनुसार, इन अवकाशों में 48 रविवार के साथ-साथ त्योहारों, जयंती और विशेष अवसरों पर मिलने वाली छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि इस बार कई प्रमुख त्योहार रविवार को ही पड़ रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को अलग से अवकाश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


अवकाश की प्रमुख तिथियां:
मध्यावधि अवकाश: 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर
सर्दी की छुट्टियां: 25 दिसंबर से 5 जनवरी
गर्मी की छुट्टियां: 17 मई से 30 जून

कुछ प्रमुख छुट्टियां रविवार को ही:

6 जुलाई: मुहर्रम और रविवार एक ही दिन
2 अक्टूबर: दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती एक ही दिन – केवल एक अवकाश मिलेगा

यह भी पढ़ें:  पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन मां के भी प्राण निकले, परिवार में शोक की लहर
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलनों के लिए चार और छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। शिक्षा विभाग ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे इस पूर्वनिर्धारित पंचांग के अनुसार अपनी पढ़ाई और योजनाएं तय करें, क्योंकि परीक्षा और अवकाश का पूरा कार्यक्रम पहले से ही तय किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें