फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा उलटफेर: भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस; अब इनके बीच सीधा मुकाबला

Wed, 25 Nov 2026 04:32 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी धापू कंवर और निर्दलीय प्रत्याशी संतोष के नामांकन वापस लेने से सियासी समीकरण बदल गए हैं। अब कांग्रेस की निकिता डूडी और निर्दलीय सरिता चौहान के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
बीकानेर की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बीकानेर की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी धापू कंवर और निर्दलीय प्रत्याशी संतोष ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही जिला प्रमुख चुनाव के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। भाजपा ने धापू कंवर को पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि संतोष ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।

दोनों के नामांकन वापस लेने के बाद अब कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी निकिता डूडी और निर्दलीय प्रत्याशी सरिता चौहान के बीच सीधा मुकाबला होगा। नामांकन वापसी के बाद भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर भाजपा ने चुनाव मैदान से हटने का फैसला क्यों लिया और मतदान में पार्टी का क्या रुख रहेगा?

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: आज अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, घुड़दौड़ के लिए तैयार हुआ मैदान, मेहमानों के लिए बन रहे दो हेलिपैड

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कांग्रेस को हराएंगे। अब इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर भाजपा के निर्वाचित सदस्य किसके पक्ष में मतदान करेंगे। सभी की निगाहें जिला प्रमुख के चुनाव पर टिकी हैं। देखना होगा कि भाजपा की रणनीति क्या रहती है और निकिता डूडी तथा सरिता चौहान में से किसके सिर जिला प्रमुख का ताज सजता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें