फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः भिवाड़ी बना नया पुलिस जिला, अमनदीप कपूर होंगे पहले एसपी

Sat, 17 Aug 2019 04:15 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अमनदीप सिंह कपूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने अलवर में भिवाड़ी को नया पुलिस जिला बनाया है। आईपीएस अमनदीप सिंह कपूर भिवाड़ी के पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) होंगे। राज्य सरकार ने नये पुलिस जिले के बारे में शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार जिला पुलिस अलवर के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण करते हुए पुलिस जिला अलवर व पुलिस जिला भिवाड़ी के थाने तय किए गए हैं। 

विज्ञापन


इसके अनुसार पुलिस जिला भिवाड़ी में भिवाड़ी फैज तृतीय तथा चौपानकी थाने भी शामिल होंगे। नवसृजित थानागाजी सर्किल में थानागाजी, नाराणपुर व प्रतापगढ़ थाने शामिल किये गये हैं। वहीं राज्य के कार्मिक विभाग ने कल एक आदेश जारी किया जिसके तहत पुलिस उपायुक्त (अपराध) जयपुर अमनदीप सिंह कपूर को भिवाड़ी (अलवर) का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले में एक नया पुलिस थाना बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें