फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यस्तरीय छात्रा वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन, जयपुर अकादमी बना 11वीं बार चैंपियन

Wed, 02 Oct 2024 06:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

Rajasthan: श्री महावीर जी शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा आयोजित 68वीं 17 से 19 आयु वर्ग छात्रा राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन सिटी एसडीएम हेमराज गुर्जर और श्रीमहावीरजी अतिशय क्षेत्र प्रबंधक सुधांशु कासलीवाल ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा 19 वर्ष में विजेता जयपुर अकादमी एवं 17 वर्ष विजेता भीलवाड़ा के खिलाड़ियों को ट्रॉफी तथा प्रत्येक खिलाड़ी को गोल्ड मेडल पहना कर पुरस्कृत किया। उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को भी ट्रॉफी के साथ मेडल प्रदान किया।

विज्ञापन

 

17 वर्ष में उपविजेता भीलवाड़ा को सिल्वर तो सीकर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम हेमराज गुर्जर ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल स्वस्थ परंपरा का प्रतीक है। खेल खिलाड़ियों में संगठनात्मक भावना पैदा करता है। जिन जिलों की टीम में चैंपियन बनी है उनके लिए शुभकामनाएं। उन्होंने विजेता और चयनित खिलाड़ियों से कहा है कि राजस्थान टीम में रहकर राजस्थान को गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिए नेशनल कैंप में अच्छी मेहनत करें।

उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए श्रीमहावीरजी के प्रमुख भामाशाह, मंदिर प्रबंधक, विद्यालय प्रधानाचार्य और कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए 26 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भोजन, आवास, नाश्ता की व्यवस्थाएं सराहनीय रही है। जिससे पूरे राजस्थान बरस आए खिलाड़ियों को सुविधा मिल सके।

विज्ञापन


जयपुर एकेडमी 11वीं बर राजस्थान चैंपियन बनी है टीम कोच ने बताया कि जयपुर हैंडबॉल एकेडमी छात्र वर्ग बनने के बाद से पहली बार ब्रॉन्ज जीता था, उसके बाद लगातार 11वीं वार गोल्ड मेडल प्राप्त किया है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हम गोल्ड मेडल जीतने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें