फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भीलवाड़ा में वकील की पीट-पीट कर हत्या, बाप और बेटे समेत 10 लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला

Fri, 23 Feb 2024 04:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

वकील को बाप-बेटे समेत 10 लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना गुरुवार रात 11 बजे भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के तख्तपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि मौत से पहले वकील ने एक वीडियो भी बनाया। इधर, घटना के बाद से स्थानीय वकीलों में रोष है।
विज्ञापन
एडवोकेट मोहन अहीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले में तख्तपुरा के पास गुरुवार रात एक एडवोकेट को बाप-बेटे समेत 10 लोगों ने बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना गुरुवार रात 11 बजे भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के तख्तपुरा गांव की है। मौत से पहले एडवोकेट ने एक वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, घटना के बाद से स्थानीय वकीलों में रोष है।

विज्ञापन


एडवोकेट मोहन अहीर (40) गुरुवार रात को ओजियाड़ा से शादी समारोह में शामिल होकर अपनी कार से तख्तपुरा गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर में सवार होकर आए करीब 10 से ज्यादा लोगों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर रुक गई तो बदमाशों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। हाइवे पर ही उनके साथ लाठी-डंडे और सरिया से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ डस्टर गाड़ी में डालकर पास के जंगल में ले गए। 

यहां भी एडवोकेट के साथ मारपीट की गई और इसके बाद वहीं छोड़ फरार हो गए। इसी बीच कुछ लोग वहां से निकले तो उनकी नजर मोहन पर पड़ी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और रात 12 बजे उन्हें भीलवाड़ा लेकर आए। जहां हालत गंभीर देखते हुए उदयपुर रेफर किया। यहां इलाज के दौरान आज शुक्रवार सुबह सात बजे मौत हो गई।
विज्ञापन


भीलवाड़ा के सीओ सदर लक्ष्मण राम भाखर नें बताया कि घायल अवस्था में मोहन ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर हमीरगढ़ थाना प्रभारी भंवरलाल चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एडवोकेट के दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी रतना देवी राजसमंद के एक गांव में टीचर है। दूसरी पत्नी गृहणी है, उसके दो बेटियां और एक बेटा है।

एडवोकेट ने वीडियो किया शेयर
एडवोकेट ने अपने वायरल वीडियो में कहा है कि नारायण अहीर निवासी तख्तपुरा और उसके दोनों बेटों प्रकाश, सुरेश, शंकरलाल, इसके दोनों बेटे दीपक, भूरालाल, देवीलाल अहीर के साथ 10 लोग थे। मैं ओज्याडा से अपने घर जा रहा था। गाड़ी को ट्रैक्टर से टक्कर मारी। टक्कर से गाड़ी रुक गई। फिर पीछे से आई कार ने टक्कर मारी। मेरे को गाड़ी से बाहर खींचते हुए लाठी, सरिए, धारदार हथियार से मारा। फिर मेरे को गाड़ी में डाला। कहीं बाहर ले गए, फिर मारा, मेरे हाथ-पैर तोड़ दिए। फिर मेरे को गाड़ी में डाला और नेशनल हाइवे पर डाल गए। फिर मुझे कुछ पता नहीं, मैं बेहोश हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें