फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: प्रताड़ना का नया तरीका, आरोपी से जबरन नोंचवाए दाढ़ी के बाल, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 11 May 2024 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा के प्रतापनगर थाने में बंद एक आरोपी से सजा के तौर पर जबरन दाढ़ी के बाल नोंचवाने के मामले में एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने प्रताप नगर थाने में गिरफ्तार एक आरोपी से जबरन उसकी दाढ़ी के बाल नोंचवाए और एसएचओ ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, मामले के तूल पकड़ने पर एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार पुलिस थाना प्रताप नगर ने सुरेश गुर्जर को किसी मामले में गिरफ्तार किया था, इसके बाद सजा के तौर पर उसे थाने में प्रताड़ित करते हुए दाढ़ी के बाल नोंचवाए गए। मामले में थानाधिकारी, प्रताप नगर समेत 3 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक मामले में सुरेश गुर्जर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान थानाधिकारी सुगन सिंह, सब इंस्पेक्टर महेन्द्र खोजी और कांस्टेबल बनवारीलाल ने गिरफ्तार युवक को प्रताड़ित किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें