फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: विदेशों से मतदान करने पहुंचे प्रवासी भारतीय, जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की

Sun, 21 Apr 2024 10:15 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

सात समंदर पार से मतदान करने भीलवाड़ा पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क कर अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। जनसंपर्क अभियान में इन प्रवासी भारतीयों ने कहा कि मोदीजी की नीतियों ने विश्व में भारतीयों का गौरव बढ़ाया है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात समंदर पार से वोटिंग करने पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने भीलवाड़ा में जनसंपर्क कर आमजन से सिर्फ वोट करने की अपील ही नहीं की अपितु अबकी बार 400 पार का महत्व भी कि क्यों तीसरी बार भी केंद्र में भाजपा की सरकार जरूरी है। 

विज्ञापन


प्रवासी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक गुरनानी ने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक कमल पुंगलिया, जर्मनी से आए राणा हरगोविंद व लंदन से डॉ. चारु सखलेचा तथा जोधपुर से विजय किशन शर्मा जनसंपर्क के लिए भीलवाड़ा स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने फ्रूट मंडी व्यापारियों व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही। 

गुरनानी ने बताया कि प्रदेश में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व प्रवासी भारतीय अलग-अलग लोकसभा सीटों पर जनसंपर्क कर मोदीजी के 400 पार सीटों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभाएं और बैठकें कर रहे हैं। यहां उन्होंने भीलवाड़ा में रह रहे गुजराती समाज संगठन के प्रतिनिधिमंडल से भी भेंट की तथा उन्हें भाजपा के पक्ष मे वोटिंग करने की अपील की। विदेशों से आए प्रवासी प्रतिनिधियों ने कहा कि मोदीजी के कारण विश्वभर में भारतीय समुदाय का गौरव बढ़ा है। मोदीजी की नीतियों ने प्रवासी भारतीयों की समस्याओं को दूर कर विश्व में उन्हें सम्मान दिलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें