Bhilwara: भीलवाड़ा महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा चंद्रकला ओझा ने कहा कि आज महात्मा गांधी अस्पताल में 8 माह की मासूम को गर्म सलाखों के दागने की सूचना मिली है। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर डॉक्टर से बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई है।
महात्मा गांधी अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर अरुण गौड़ ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र की रहने वाली आठ माह की बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बच्ची को सांस लेने में तकलीफ थी। आशंका है कि उन्होंने अंधविश्वास के चलते यह डाम लगाया है। बच्ची की हालत गंभीर है। चिकित्सक उसको नियमित रूप से चेक करके आवश्यक इलाज दे रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बच्ची बीमार थी। सलाखों से दागने के बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने मासूम को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।