राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना इलाके एक गांव में 14 साल की नाबालिग को कोयले की भट्टी में जला दिया। मृतका के परिजनों ने उसके साथ गैंगरेप की भी आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है।
राजस्थान बीज निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री धीरज गुर्जर, राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर, अजमेर रेंज आईजी लता मनोज कुमार, कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सैकड़ों लोगों आरोपियों को कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। घटना को लेकर भाजपा नेता प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमलावर हो गए हैं।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा- भीलवाड़ा से फिर एक दिल दहला देने वाली खबर, जहां एक बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में फेंककर जिंदा जला दिया गया। गहलोतजी, आप आंकड़ों की आड़ में कब तक ऐसी घटनाओं को छिपाते रहेंगे? आपकी उपलब्धियों में हर रोज आपकी बेशर्मियां भी दर्ज होती जा रही हैं। जरा उन्हें भी जनता के सामने लाइये। नैतिकता निभाइए! बहन-बेटियों की अस्मत बचाइए! बेटियों को न्याय दिलाइए!
घटना बहुत ही विध्वंसक है
भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जिस प्रकार एक युवती को भट्टी में डालकर जला दिया गया है यह बहुत ही विध्वंसक है। डॉ मीणा ने घटना की तुलना तंदूरकांड से करते हुए कहा कि प्रदेश की स्थिति को मुख्यमंत्री को देखना चाहिए, वो वो ही गृह मंत्री हैं, उनकी जिम्मेदारी बनतीं है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की चाहिए।
लापरवाही करने वालों को किया जाए बर्खास्त
घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ये घटना सबको हिला देने वाली है। देशभर में ऐसी घटना कहीं नहीं हुई होगी, राजस्थान इस प्रकार की घटनाओं से कलंकित हो रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत को शर्म के मारे इस्तीफा दे देना चाहिए, उनसे गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा तो कुर्सी से क्यों चिपके हैं। सीपी जोशी ने कहा कि बच्ची के परिवार वाले पुलिस के पास मदद मांगने गए तो उनसे उलटे-सीधे सवाल पूछकर परेशान किया गया। इस पूरे मामले में कोताही बरतने वालों को तुरंत बरर्खास्त किया जाना चाहिए।
14 साल की बच्ची को कोयले की भट्टी में डालकर जलाया, गैंगरेप की आशंका, यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर