फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाला मेवात का गिरोह सलाखों के पीछे, 14 मोबाइल सहित ये सामान बरामद

Wed, 26 Jul 2023 08:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा की थाना सदर और जिला स्पेशल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वीडियो कॉल करने के बाद वीडियो एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो दौसा जिले सहित पूरे मेवात क्षेत्र में एक्टिव थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडियो कॉल कर स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने, वीडियो एडिटिंग और क्रॉपिंग कर अश्लील वीडियो तैयार कर लोगों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले मेवात के एक गिरोह का दौसा पुलिस ने खुलासा किया है। दौसा की थाना सदर पुलिस और जिला स्पेशल पुलिस टीम ने आरोपी अंसार मेव, साहिल मेव, मोहम्मद साबिर, एजाज अहमद मेव, अरबाज हुसैन, इमरान खान सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बता दें कि सभी आरोपी अलवर-भरतपुर जिले के मेवात क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी अभियुक्तों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, दो की-पैड मोबाइल फोन और 29 सिम कार्ड, एक बोलेरो गाड़ी और 8860 रुपये नकदी बरामद की गई है। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर कालूराम मीना पुलिस उप अधीक्षक वृत दौसा के सुपरविजन में गौरव प्रधान एसआई प्रभारी डीएसटी, श्वेता पाठक आरपीएस थाना सदर ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई का यह था घटनाक्रम
25 जुलाई को श्वेता पाठक RPS (प्रोबेशन) थानाधिकारी थाना सदर, दौसा मय जाप्ता के थाने से रवाना होकर इलाका थाना में गश्त और बदमाशों की निगरानी कर रही थीं। इस दौराने दोपहर 1.05 बजे अट्टा बजोरी एनएच 21 सर्विस लाइन पर पहुंचीं, तो एक बोलेरो गाड़ी नंबर आरजे-05 यूबी-0954 खड़ी थी। उसके पास छह व्यक्ति खड़े नजर आए, जो पुलिस जीप और जाब्ता को देखकर एक-दो लोग बोलेरो की तरफ और बाकी इधर-उधर भागने लगे, जिनकी गतिविधि संदिग्ध लगने से सभी को पुलिस टीम ने घेरा देकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


इनसे पुलिस जीप और जाब्ता देखकर भागने का कारण पूछा, तो सभी सकपकाने लगे और अपने-अपने मोबाइल फोन छुपाने लगे। आरोपियों की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से कुल 12 मोबाइल फोन और दो की-पैड मोबाइल फोन, कुल 29 सिम कार्ड, एक बोलेरो गाड़ी और 8660 रुपये मिले। इनके मोबाइल चेक करने पर ठगी के शिकार लोगों के अश्लील वीडियो और अश्लील चैट पाई गई।

तमाम बदमाशों के पास मिले मोबाइल फोन चेक किए तो सेक्स चैट करना और सेक्सटॉर्शन वीडियो के स्क्रीन शॉट और फोन-पे इत्यादि ट्रांजेक्शन मिले, जिनके बारे में सभी से कड़ाई से तफ्तीश करने पर उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल, सेक्स चैट कर वीडियो कॉल से जुड़े लोगों के वीडियो एडिट कर अश्लील क्लिप तैयार कर संबंधित व्यक्ति को भेजकर वायरल करने की धमकी देकर उनको ब्लैकमेल करते हैं। फिर फर्जी खातों में फोन-पे पेटीएम इत्यादि माध्यमों से और नगद राशि डलवाकर ठगी का काम करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  • असार पुत्र इशाब जाति मेव मुसलमान उम्र 27 निवासी मस्जिद के पास नौगावा पुलिस जुरहरा जिला भरतपुर
  • साहिल पुत्र इसे खान जाति मेव मुसलमान उम्र 19 साल निवासी नौगावा पुलिस जुरहरा जिला भरतपुर
  • मोहम्मद साबिर पुत्र सुलेमान जाति मेव मुसलमान उम्र 20 साल निवासी नौगावा पुलिस जुरहरा जिला भरतपुर
  • एजाज अहमद पुत्र सपात जाति मेव मुसलमान उम्र 26 साल निवासी नौगावा पुलिस थाना जुरहरा जिला भरतपुर
  • इमरान खान पुत्र असरु जाति मेव मुसलमान उम्र 26 साल निवासी नौगावा पुलिस थाना जुरहरा जिला भरतपुर
  • अरबाज पुत्र अरसद हुसैन जाति मेव मुसलमान उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 06 रतना की पुलिस थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें