फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर के बीच गठबंधन का गणित सेट; भाजपा-कांग्रेस का बिगड़ सकता है खेल

Fri, 27 Oct 2023 05:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

आरएलपी और आजाद समाज पार्टी का ये गठबंधन दलित मतदाता और जाट मतदाता एक साथ लाता है तो आने वाले विधानसभा का चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति में एक तरफ पार्टियां प्रत्याशियों सूची जारी करने में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ पार्टियां गठबंधन का गणित सेट कर चुनावी दंगल में कूदने की तैयारी में लगी हैं। इस जद्दोजहद में दो पार्टियों के बीच गठबंधन का गणित बैठ भी गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी का गठबंधन हो गया है। दोनों पार्टियां अब एक होकर विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार हैं। अब चर्चा ये भी है कि आरएलपी और आजाद समाज पार्टी का ये गठबंधन प्रदेश का सियासी समीकरण बदल सकता है। इससे पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन की चर्चाएं भी जोर पकड़ चुकी थीं।

आरएलपी और आजाद समाज पार्टी का ये गठबंधन जाट और दलित मतदाता को साधने के प्रयास में है। ऐसा होता है तो भाजपा और कांग्रेस के लिए ये चिंता की बात है। राजस्थान में कुल आबादी का 10 प्रतिशत मतदाता जाट समुदाय से है। जाट समुदाय का लगभग 40 सीटों पर सीधा असर होता है। वहीं अगर बात करें दलित समुदाय की तो 18 प्रतिशत के लगभग दलित मतदाता हैं। राजस्थान विधानसभा की 200 सीट में से 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। अब अगर दलित मतदाता और जाट मतदाता एक साथ होते हैं तो आने वाले विधानसभा का चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। 
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी ने बानसूर से बीजेपी के दिग्गज नेता रोहिताश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। ये वही रोहिताश शर्मा हैं जो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के खिलाफ बयानबाजी के कारण भाजपा से निष्कासित हुए थे। अब आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें