फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: कांवड़ियों के पिकअप को बस ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, 12 लोग घायल

Wed, 19 Jul 2023 04:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के नेशनल हाईवे पर एक बस ने पिकअप में मारी टक्कर एक की मौत 12 से अधिक लोग घायल, सोरों से कांवड़ लेकर जा रहे थे हिंडौन की तरफ।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के नदबई थाना इलाके के नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक बस ने कांवड़ लेकर जा रहे यात्रियों की पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 के आसपास घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।

विज्ञापन


भरतपुर जिले के नदबई थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर डहरा मोड़ समीप तेज रफ्तार निजी बस ने कावड़ियों की पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ASI रामसहाय ने बताया कि नेशनल हाईवे 21 पर एक निजी स्कूल समीप सुबह प्राइवेट बस ने कावड़ियों की पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सवार नयागांव थाना बालघाट करौली निवासी विष्णु गुर्जर की मौत हो गई। वहीं, पिकअप सवार जागीर, रामवीर, भारती, अजय, बालकदास, धर्मेंद्र सहित बस कंडक्टर शेर सिंह आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समीपवर्ती लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, नदबई थाना पुलिस ने मृतक विष्णु का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें