फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों ने सड़क पर जाम लगाया

Sun, 01 Oct 2023 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में डीग के पहाड़ी थाना इलाके में एक पांच साल के बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने घाटमिका चौराहे पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया गया।

विज्ञापन


घटना घाटमिका धौलेट रोड़ की है। एक पांच साल का बच्चा कायम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान कायम के घर के सामने से एक तेज रफ़्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली निकली, जिसकी चपेट में कायम आ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कायम को बुरी तरह कुचल दिया। घटना में कायम की मौके पर ही मौत गई। ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। इतने में बच्चे के घर के बाहर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, जिसके बाद लोगों ने घाटमिका चौराहे पर जाम लगा दिया।



घटना की सूचना जैसे ही पहाड़ी थाने को मिली तो पहाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश कर करीब 45 मिनट के बाद जाम को खुलवाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। बच्चे के शव को पहाड़ी अस्पताल की मोर्चरी रखवा दिया गया है। ट्रैक्टर के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें