फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: मां की हत्या के बाद सबूत मिटाने का आरोपी युवक गिरफ्तार, घरेलू विवाद में पिता ने मारी थी गोली

Fri, 07 Jun 2024 09:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

आरोपी पिता ने बेटे के सहयोग से पत्नी की हत्या के बाद सबूत नष्ट करने के लिहाज से पत्नी की लाश को बिना किसी को सूचना दिए गुपचुप तरीके से जला दिया था।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में पिता द्वारा गोली मारकर मां की हत्या करने और सबूत मिटाने के ढाई माह पुराने मामले में गढ़ी बाजना थाना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटे को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आरोपी पिता बहादुर सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार किया चुका है।

विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि गढ़ी बाजना थाना इलाके के गांव हल्लनपुरा सहायपुर में गत 18 मार्च की शाम घरेलू विवाद के बाद बहादुर सिंह ने शराब के नशे में अपनी पत्नी सुमेरा (60) की जानवरों के शिकार के काम आने वाली बंदूकनुमा हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद बहादुर सिंह ने अपने बेटे केशव (33) के सहयोग से सबूत नष्ट करने के लिहाज से पत्नी की लाश को बिना किसी को सूचना दिए गुपचुप तरीके से जला दिया था।
विज्ञापन


घटना का पता लगने पर 26 मार्च को मृतका सुमेरा के भाई रूपवास थाना इलाके के गांव शक्करपुर निवासी सुखचंदी ने अपने बहनोई बहादुर सिंह और बेटे केशव के खिलाफ हत्या कर सबूत नष्ट करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद ही आरोपी पति बहादुर सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बेटा केशव फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें