डीग जिले के कामां थाना इलाके में दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में दोनों युवकों के हाथों में पिस्टल है, जिसे वे लोड कर रहे हैं। वीडियो कामां इलाके के टायरा गांव का बताया जा रहा है।
डीग जिले के कामां थाना इलाके में दो युवकों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों युवकों के हाथों में पिस्टल लगी हुई है, जिसे वह लोड कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो कामां इलाके के टायरा गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में हथियारों के साथ फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का ट्रेंड बना हुआ है। आपराधिक प्रवृति के लोग हथियारों के साथ फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर इलाके में दहशत बनाना चाहते हैं। पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार नकेल कसने में लगी हुई है। उसके बाद भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हथियारों के साथ फोटो वीडियो डालने से बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार को फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक पिस्टल को लोड कर रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहे युवक टायरा गांव के रहने वाले रिजवान और हसीन बताए जा रहे हैं। दोनों युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस वीडियो पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया है। जबकि मेवात इलाके में पुलिस आए दिन हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ती रहती है।