फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: तिरुपति बालाजी धाम जाने की आपकी इच्छा होगी पूरी, 20 फरवरी को जाएगी ट्रेन, सरकार उठाएगी खर्चा

Thu, 15 Feb 2024 07:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले के रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। यहां तिरुपति बालाजी के दर्शन की इच्छा रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। देवस्थान विभाग भरतपुर संभाग के 172 वरिष्ठ तीर्थ यात्रियों को उदयपुर से स्पेशल ट्रेन के द्वारा तिरुपति दर्शन के लिए भेज रहा है।
विज्ञापन
तिरुपति बालाजी धाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार 172 वरिष्ठ तीर्थ यात्रियों को तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए भेज रही है। जो भरतपुर संभाग के हैं। देवस्थान विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। विभाग वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत चयनित वरिष्ठ नागरिकों को तिरुपति के दर्शन कराएगी। इसके लिए उदयपुर से स्पेशल ट्रेन के द्वारा 20 फरवरी को रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि आगामी 20 फरवरी को कोटा के संगरिया स्टेशन से तिरुपति के लिए जाने वाली रवाना होगी। ट्रेन में भरतपुर संभाग के जिले भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर से 172 वरिष्ठ नागरिक देव दर्शन यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे। चयनित नागरिकों के पास इस दौरान ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, मूल जन आधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मेडिकल सर्टिफिकेट पास होना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों की सात दिन तक रहने और खाने की व्यवस्था राज्य सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा की जाएगी।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया, देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। भरतपुर संभाग के 172 चयनित यात्रियों को 20 फरवरी को कोटा के संगरिया रेलवे स्टेशन से दर्शन के लिए भेजा जाएगा। सभी 172 तीर्थ यात्रियों को कोटा के संगरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


संगरिया रेलवे स्टेशन से ही सभी तीर्थ यात्रियों को टिकट सीट नंबर और कोच नंबर दिया जाएगा। सात दिवसीय यात्रा में रहने खाने सहित समस्त व्यवस्था राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा की जाएगी। यात्रियों को अपनी दैनिक उपयोग की सामग्री दवाइयां, आवश्यकता हेतु नकदी और कपड़े लेकर जाना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें