फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: पत्नी से परेशान युवक ने खुद के सीने में गोली मारी, कहा- मेरी बात का ठीक से नहीं देती जवाब

Mon, 01 Jul 2024 10:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ विवाद के चलते खुद को गोली मार ली। युवक के परिजनों का कहना है कि पत्नी उसकी किसी भी बात का ठीक से जवाब नहीं देती इसलिए उसने यह कदम उठाया। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक व्यक्ति ने खुद के सीने में गोली मार ली। युवक का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है, युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसके उसका उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने दोपहर को अपने कमरे में जाकर सीने में गोली मार ली।

विज्ञापन


घटना खरका गांव की है। घायल युवक सोनू ने बताया कि मैं अपनी पत्नी से कुछ भी पूछता हूं तो वह मुझे किसी बात का सही जवाब नहीं देती है, जिससे मैं मेंटली डिस्टर्ब होता हूं। मैं स्टूडेंट हूं और पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता हूं। युवक का कहना है कि शादी को 1 साल पूरा होने वाला है। मेरी पत्नी गर्भवती है लेकिन मैं कुछ भी कहता हूं तो मेरी बात नहीं सुनती और मुझे टॉर्चर करती है। इसी के चलते मैंने यह कदम उठाया। हथियार के बारे में युवक का कहना था कि उसे रास्ते में पॉलीथिन में एक कट्टा और कारतूस मिले थे, जिसके बारे में उसने पुलिस को जानकारी देने का सोचा लेकिन उसके पहले ही पत्नी के साथ विवाद होने पर उसने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें