फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून, जयपुर-भरतपुर संभाग में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Mon, 01 Jul 2024 11:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और जयपुर, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, टोंक में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पश्चिमी सीमा के कुछ इलाकों को छोड़कर शेष क्षेत्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। सबसे ज्यादा प्रभाव पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


अगले दो दिनों तक राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान में जून के अंत तक 48.88 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि यह सामान्य से कम है। जून में औसत बारिश 53.07 मिमी होती है। बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में बाड़ी में 124 एमएम बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में नागौर में 45 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग से आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, टोंक में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें