फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: दो ठगों से नौ लाख रुपये जब्त, एक बोलेरो और चेक भी मिले, ठगी का पैसा निकालकर लाते समय गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले में दो ठगों से नौ लाख रुपये जब्त किए गए हैं। साथ ही एक बोलेरो और चेक भी मिले हैं। वहीं, ठगी का पैसा निकालकर लाते ठगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर संभाग के डीग जिले की कामां थाना पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नौ लाख रुपये, बोलेरो गाड़ी और चार चेक सहित मोबाइलों को जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऑनलाइन ठगी के पैसे निकालकर ला रहे थे। वह पैसे उन्होंने कई ATM और स्वाइप मशीन से निकाले थे।

विज्ञापन


ASI जय सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो साइबर ठग एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जुरहरा से कामां की तरफ आ रहे हैं। इनके पास ऑनलाइन ठगी के पैसे भी मौजूद हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और डीएसटी टीम ने जुरहरा रोड स्थित कलावटा गांव के पास नाकाबंदी कर दी। जैसे ही बोलेरो नाकाबंदी पर पहुंची तो पुलिस ने उसे रुकवाया। बोलेरो में बैठे लोगों से उनके नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम जाकिर खान और उन्नस खान निवासी कल्याणपुर थाना खोह सवार थे। उन्हें गाड़ी से नीचे उतारकर जब गाड़ी की तलाशी ली तो, उसमें एक प्लास्टिक का बैग मिला, जिसे खोलकर देखा तो उसमें नोटों की गड्डियां थी।

गाड़ी के डेस्क बोर्ड में चार चेक मिले। पुलिस ने तुरंत दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। प्लास्टिक में बैग में मिले पैसों को गिना तो वह नौ लाख रुपये बैठे। दोनों व्यक्तियों के मोबाइलों को चेक किया तो, मोबाइल में फर्जी सोशल मीडिया की आईडी बनी हुई थी। इसके अलावा कई नंबरों के क्यूआर कोड थे। पूछताछ में आरोपियों से बताया कि वह ऑनलाइन लोगों को फंसा कर पैसे लूटते हैं। वह ऑनलाइन ठगी के पैसों को कई ATM और स्वाइप मशीन से निकालकर ला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें