फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: नक्सलियों ने चार को बनाया बंधक, भरतपुर का एक व्यक्ति भी शामिल, छोड़ने के एवज में मांगे डेढ़ करोड़

Tue, 25 Jun 2024 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

सामदीका का रहने वाला फैसल उड़ीसा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता है। वो जल जीवन मिशन के तहत उड़ीसा के जंगलों में पाइप लाइन डालने के लिए गया था।
विज्ञापन
बंधक बनाए गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़ीसा के नक्सलियों ने चार लोगों को बंधक बनाकर उन्हें छोड़ने के एवज में डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी। बंधक बनाए गए लोगों में एक व्यक्ति डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके का रहने वाला है। नक्सलियों ने चारों लोगों को धमकी दी है कि अगर इसके बारे में पुलिस को सूचना दी तो वो उन्हें जान से मार देंगे।

विज्ञापन


व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि पहाड़ी थाना इलाके के सामदीका का रहने वाला फैसल उड़ीसा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता है। वो जल जीवन मिशन के तहत उड़ीसा के जंगलों में पाइप लाइन डालने के लिए अपने साथी के साथ खुदाई कर रहा था। तभी वहां 6 नक्सलियों की गैंग आई और दोनों को बंधक बना लिया।

घटना के बाद कंपनी के दो मैनेजर नक्सलियों से बात करने के लिए गए। तब नक्सलियों ने दोनों मैनेजरों को भी बंधक बना लिया। अब नक्सली चारों लोगों को छोड़ने की एवज में डेढ़ करोड़ की फिरौती मांग रहे हैं। नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को बंधक बने लोगों की फोटो भी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें