फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में हॉस्टल का चौकीदार गिरफ्तार, आरोपी का साथी कर रहा था रखवाली

Sun, 15 Sep 2024 08:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

झोपड़ी में पानी भर जाने के कारण अस्थाई रूप से बस्ती से बाहर आकर कमरे में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी हॉस्टल में चौकीदारी का काम करता है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के रुदावल थाना इलाके में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी हॉस्टल का चौकीदार है। वह अपने साथी के साथ नाबालिग को बाइक पर बैठाकर ले गया था और हॉस्टल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी ब्रजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि कल रुदावल थाने पर एक महिला ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन किया था। पकड़ा गया आरोपी हॉस्टल का चौकीदार है। दरअसल बारिश होने के कारण नाबालिग की झोपड़ी में पानी भर गया था, जिसके बाद नाबालिग के परिवार ने सड़क पर आकर एक कमरे में शरण ली थी। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम पुष्पेंद्र उर्फ राहुल है, जो कि नगला बीजा का रहने वाला है। बहरहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां के जाने के बाद दो लोग बाइक पर आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर होस्टल के पीछे ले गए, जिसके बाद उसमें से एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान उसका साथी वहां रखवाली करता रहा। इसके बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें