फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: तेज आंधी और बारिश से जसवंत मेला प्रदर्शनी में भारी तबाही, उड़ गए टेंट, उखड़ गए झूले

Mon, 21 Oct 2024 09:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी और बारिश ने जसवंत मेला प्रदर्शनी में भारी तबाही मचाई। करीब 50 दुकानों के टेंट और सामान हवा में उड़ गए, वहीं एक बड़ा झूला दूसरे झूले पर गिर गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आंधी और बारिश से मची ताबाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 30 मिनट तक तेज आंधी और बारिश ने जसवंत मेला प्रदर्शनी में जमकर तबाही मचाई। मेले में एक बड़ा झूला दूसरे झूले के ऊपर गिर गया। करीब 50 दुकानों का टैंट और सामान उड़ गया। तेज हवा से जसवंत मेला प्रदर्शनी में काफी नुकसान हुआ है। व्यापारी अभी तक नुकसान का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं।

विज्ञापन


बारिश करीब 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई। सुबह से जिलेभर में धूप निकल रही थी। करीब एक बजे अचानक मौसम बदला और घने बादल छा गए। देखते-देखते तेज आंधी चलने लगी। उसके बाद बारिश शुरू हो गई। हवा के बाद बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई।

विज्ञापन


बारिश के साथ चली तेज हवा ने जसवंत मेला प्रदर्शनी में जमकर तबाही मचाई। मेले में लगा गोल झूला नाव वाले झूले पर गिर गया। करीब 50 दुकानों का टेंट और खुले में रखा सामान हवा में उड़ गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। व्यापारी इस तबाही से काफी सदमे में हैं। व्यापारी नुकसान का हिसाब भी नहीं लगा पा रहे। मेले में सर्कस का टेंट उड़ गया। दुकानों की बल्लियां उखड़ गईं। मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे टूट गए।
विज्ञापन




इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खरीफ की फसल पूरी तरह से कट चुकी है। अब रवि की फसल बुवाई का समय है। जिन किसानों ने सरसों और गेहूं की फसल बो दी है। उन किसानों के खेतों में पानी भरने के कारण फसल खत्म हो सकती है और, जिन किसानों ने फसल नहीं बोई है। उन किसानों को पानी सूखने तक का इंतजार करना पड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें