फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: गाय की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव, गौरक्षकों में आक्रोश

Sat, 17 Feb 2024 07:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में गाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गाय का शव जंगलों में पड़ा मिला। ग्रामीण जब लकड़ी लेने जंगल में गए तो वहां गाय का शव देखा।
विज्ञापन
गोवंश की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर संभाग में डीग जिले के मेवात इलाके में आए दिन गोवंश की हत्या की खबरें सामने आती रहती हैं। शनिवार फिर से पहाड़ी थाना इलाके में एक गोवंश का शव मिला, जिसे गोली लगी थी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही गाय के शव देखा तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर गौरक्षक भी इकट्ठे हो गए और उन्होंने गाय की हत्या पर रोष जताया।

विज्ञापन


मामला पहाड़ी थाना इलाके के पांडेका के जंगलों का है। ग्रामीण जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गए थे। जब उन्होंने वहां एक गाय के शव को पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को बताया तो, ग्रामीण जंगल में पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर गौरक्षक भी इकट्ठे हो गए, जिसके बाद उन्होंने गाय की हत्या को लेकर रोष जताया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गाय के शव की डॉक्टरों से जांच करवाई। गाय के पीछे के हिस्से में गोली लगी हुई थी। फिलहाल, घटना को लेकर किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं दी है। यह भी साफ नहीं हो पाया, गाय को कब और किसने गोली मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें