कामां अस्पताल में चले लात-घूंसे
- फोटो : अमर उजाला
कामां थाना क्षेत्र के ऊदाका गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी का उलाहना देने को लेकर दीनू मेव व कुरसीद मेव के परिवार आमने-सामने हो गए। झगड़ा इतना बढ़ा कि दीनू मेव पक्ष ने छतों पर चढ़कर कुरसीद मेव पक्ष पर पथराव किया और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस झगड़े में एक पक्ष के आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए, जिन्हें कामां अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें भरतपुर रैफर कर दिया गया।
कामां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान हमलावरों ने फिर से एकत्रित अस्पताल में घायल पक्ष के साथ मारपीट की और जमकर लात-घूंसे चलाए। घटना की सूचना मिलने पर कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन हमलावरों को पकड़कर थाने ले गई। झगड़े में घायल अरसीदा पत्नी भुट्टू व सपवान पुत्र भुट्टू की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें भरतपुर रैफर किया गया है।