फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: बाजारों से निकली स्वीप वोट बारात, स्वीप कार्यक्रम के समन्वयक बने दूल्हा, मतदान के लिए किया जागरूक

Fri, 12 Apr 2024 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

वोटिंग का पर्सेंटेज बढ़ाने और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई बारात। NCC, NSS, आंगनबाड़ी, PWD, ELC के अधिकारी रहे साथ।
विज्ञापन
स्वीप वोट बारात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद स्वीप वोट बारात निकाली गई। रैली में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्वीप वोट बारात वोटिंग का पर्सेंटेज बढ़ाने और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई।

विज्ञापन


स्वीप कार्यक्रम के समन्वयक ओमप्रकाश खुटेला स्वीप वोट बारात के दूल्हा बने। जो घोड़े पर बैठकर शहर के मुख्य बाजारों से निकले। स्वीप कार्यक्रम के समन्वयक ओमप्रकाश खुटेला ने बताया कि स्वीप वोट बारात शहर के कुम्हेर गेट से होकर बिजलीघर के चौराहे तक निकाली गई। रैली में सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारी मौजूद थे। NCC, NSS, आंगनबाड़ी, PWD, ELC प्रभारी साथ ही स्थानीय टीचर स्वीप वोट बारात में मौजूद रहे।

रैली में सात सौ की संख्या में लोग मौजूद थे। वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ाने के लिए बारात में लोकगीत गाए गए। लोकसभा का 19 अप्रैल को चुनाव होना है। उसमें अधिक से अधिक से मतदान हो, निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन 75 प्रतिशत से ऊपर मतदान करवाने की है।
विज्ञापन


लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप वोट बारात निकाली गई। NCC, NSS और स्काउट के गाइड ने बाजारों में पेम्पलेट बांटे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बाजारों और वाहनों पर स्टीगर लगाए गए। ट्रांसजेंडरों ने बारात में गीत गाए और नाचे। स्वीप वोट बारात देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वीप वोट बारात का व्यापरियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। प्रशासन के अधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते नजर आये। अधिकारियों में स्वीप वोट बारात के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें