मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित 7वीं आरएसी बटालियन में तैनात एक जवान के सिर में पिस्टल की गोली लगने से मौत गई। मृतक जवान के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बहरहाल मामला संदिग्ध है क्योंकि बंदूक साफ करते समय गोली चली या फिर जवान ने आत्महत्या की इस बात को लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। अधिकारी भी इस मामले में बोलने से फिलहाल बच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सातवीं बटालियन में तैनात 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह की 2011 जॉइनिंग हुई थी और हाल में वह आरएसी में एसटीएफ में कोत प्रभारी था। दोपहर के समय अचानक गोली चलने की आवाज आते ही आरएसी बटालियन के हड़कंप मच गया, जब आरएसी जवानों ने देखा कि पिस्टल की गोली हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह के सिर से आर-पार हो गई है। घायल अवस्था में जवान को आरबीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मामले को लेकर अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं और गोली लगने से जवान की मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गोली बंदूक साफ करते चली है या जवान ने आत्महत्या की इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक का शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 7वीं आरएसी बटालियन और भरतपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक जवान के साथी मुकेश ने बताया कि घटना से पहले दिगंबर सिंह ने किसी से फोन पर की थी और उसके बाद
16 17 18 अक्टूबर को आरएसी का वार्षिक फायरिंग रेंज अभ्यास होना था जिसके चलते पुराने गोला बारूद और गोलियों की छटनी की जा रही थी। पिस्टल 22 नंबर बताई जा रही है जिससे सर में गोली लगी है। इस घटना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और पूरी जांच के बाद ही इस घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।