फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: गंभीर नदी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबा

Sat, 12 Oct 2024 11:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में दशहरे के दिन गंभीर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। 22 वर्षीय पवन ने 20 वर्षीय दुर्गा प्रसाद को डूबता देखा और उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। दुर्भाग्यवश, दोनों को तैरना नहीं आता था और वे डूबने लगे।
विज्ञापन
दुर्गा प्रसाद और पवन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में दशहरे के दिन गंभीर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर नदी में डूबता हुआ देख दूसरा युवक गंभीर नदी में कूद गया। दोनों को तैरना नहीं आता था। दोनों युवक डूबने लगे। आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 30 मिनट दोनों को निकाला गया।

विज्ञापन


मृतक पवन निवासी नगला जसवंत गांव थाना रूपवास के पिता ललित ने बताया कि देवरी गांव के पास गंभीर नदी जा रही है। गांव का एक युवक दुर्गा प्रसाद (20) गंभीर नदी के पास भैंस चरा रहा था। उसकी भैंस पानी में चली गई। दुर्गा प्रसाद भैंस को पानी से निकालने गंभीर नदी में उतरा। तभी वह नदी में डूबने लगा और, बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगा।

तभी पवन (22) जो खेत पर काम कर रहा था उसने दुर्गा प्रसाद को डूबते हुए देखा। जिसके बड़ा पवन दुर्गा प्रसाद को बचाने के लिए गंभीर नदी में कूद गया। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। अचानक वह गंभीर नदी में डूबने लगे और बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगे। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों युवक डूब चुके थे।
विज्ञापन


लोगों ने दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों को करीब 30 मिनट बाद नदी से निकाला गया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के लिए सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें