फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सरकारी क्वार्टर, महिला और अश्लील तस्वीर वायरल, आशिक मिजाज सब इंस्पेक्टर को रंगरलियां मनाना पड़ा भारी

Tue, 26 Sep 2023 10:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

सब इंस्पेक्टर कमरुद्दीन खान का वायरल हो रहा फोटो 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद डीग एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने आरोपी सब इंस्पेक्टर कमरुद्दीन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर कमरुद्दीन खान को किया गया निलंबित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में एक सब इंस्पेक्टर को रंगरलियां मनाना भारी पड़ गया। महिला के साथ उसका अश्लील फोटा वायरल हो गया, जिसमें वह महिला को किस करते हुए दिखाई दे रहा है। ये वायरल फोटो सरकारी क्वाटर का है, जिसके सामने आने के बाद एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


मामला डीग जिले के कैथवाड़ा थाने का है और जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वह थाना अधिकारी कमरुद्दीन खान का है। इस फोटो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह के कमेंट कर रहे हैं। डीग एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी उपाध्याय ने कहा कि फोटो एसएचओ कमरुद्दीन का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसकी जांच करवाई जा रही है। उपाध्याय ने बताया कि थाना प्रभारी कमरुद्दीन को सस्पेंड कर दिया गया है, उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इधर, मामले को लेकर एसएचओ कमरुद्दीन से फोन पर बात की तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से मना कर दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें