फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: दौसा में यात्रा का दूसरा दिन, लालसोट से गुजरते हुए डीडवाना पहुंचेगी, किसानों से संवाद

Thu, 15 Dec 2022 11:25 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज ग्यारहवें दिन सुबह छह बजे दौसा जिले में लालसोट के गोलिया गांव से शुरू हुई। यात्रा का आज 99वां दिन है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित लोगों में इसके प्रति जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
दौसा में यात्रा शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह लालसोट विधानसभा क्षेत्र के गोलिया गांव से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुरजिंदर सिंह रंधावा और चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा समेत कई नेता कदमताल करते चल रहे हैं।

विज्ञापन




यात्रा लालसोट शहर के बीच से गुजरते हुए 14 किलोमीटर चलकर डीडवाना स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज पहुंचेगी। जहां राहुल गांधी लंच व किसानों के साथ संवाद करेंगे। इसी दौरान डीडवाना एग्रीकल्चर कॉलेज के पास लंच के दौरान राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश मीडिया से भी बात करेंगे।



इसके बाद यात्रा दोपहर बाद 3.30 पर सलेमपुरा गांव से फिर शुरू होगी, जो कि नौ किलोमीटर चलकर दौसा रूट पर नयावास बस स्टैंड से लालसोट विधानसभा क्षेत्र से निकलकर दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद नांगल राजवतान के मीणा हाईकोर्ट में रात्रि विश्राम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें