फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सगाई से पहले लड़के ने मांगा 25 लाख का दहेज, परिवार भी अड़ा रहा, 20 मई को होनी थी शादी 

Thu, 12 May 2022 05:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

युवक ने फोन कर 5 लाख रुपये सगाई और विवाह के दौरान 20 लाख देने की बात कही। पीड़ित पिता ने उसके परिवार से बात की तो वह भी इसी मांग पर अड़ गए। इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे ने 25 लाख रुपए की मांग कर दी। पीड़ित लड़की के पिता ने दूल्हे के पिता और परिजनों से बात की, लेकिन वह भी नहीं माने। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये सगाई और 20 लाख रुपये शादी के दौरान चाहिए। तंग आकर पिता ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला अलीगढ़ थाना क्षेत्र के देवली गांव का है। यहां के रहने वाले हरि भजन मीणा की बेटी की सगाई गत 10 मई को समीप गांव एक युवक के साथ होनी थी। रिश्ता तय करते समय हरि भजन ने काफी रुपये खर्च किए। इसके बाद 20 मई को शादी होना तय हो गई।

हरिभजन ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार विवाह की तैयारियों में लगा हुआ था। कार्ड छप गए, बैंड, टेंट और हलवाई सहित अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गईं थीं। 10 मई को बेटी की सगाई होनी थी, उससे पहले युवक का फोन आया कि उसे सगाई में 5 लाख और विवाह के दौरान 20 लाख रुपये चाहिए। इसके बाद उसने दूल्हे के पिता और परिवार से बात की, लेकिन वह भी इस मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन


हरि भजन ने पुलिस को बताया कि शादी तय करने के दौरान वर पक्ष ने सिर्फ कन्या और कलश ही मांगा था। किसी प्रकार के लेनदेन से उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद भी रिश्ता तय करते समय उसने अच्छी राशि खर्च थी, लेकिन 25 लाख रुपए की मांग की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें