फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत और दो गंभीर घायल

Sat, 26 Mar 2022 11:35 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर के बेगासर में मधुमक्खियों ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इसके एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। साथ ही घायलों को अस्पताल ले जा रही कार भी हादसे का शिकार हो गई।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के डीडवाना उपखंड में एक शव यात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 50 से 60 लोगों को काट लिया। इससे एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मोलासर के राजकीय सोमनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


उधर, घायलों को अस्पताल पहुंचाने की हड़बड़ाहट में कार खाई में पलट गई। इसमें एक और व्यक्ति घायल हो गया। उसका भी मोलासर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मौलासर ग्राम पंचायत के बेगासर में 70 वर्षीय भवरी देवी पत्नी गणपत राम गुलेरिया की मौत हो गई थी। ग्रामीण परिजन और रिश्तेदार उनके सुबह को श्मशान घाट ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मधुमक्खियों ने हमला कर  दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने 50 से 60 लोगों को डंक मार दिया। लोगों ने खेत में छिपकर मधुमक्खियों से अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें