जिला कलेक्टर लोक बंधु और जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने गांधी चौक से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे थार महोत्सव के बैनर के साथ कलाकार और उनके पीछे सीमा सुरक्षा बल के सजे-धजे ऊंट, हाथी, घोड़े, बीएसएफ और पुलिस विभाग के बैंड दल, ढ़ोल और नगाड़े बजाते निकले। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
थार महोत्सव में कलाकार
- फोटो : Amar Ujala Digital
जिला मुख्यालय पर सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित भजन संध्या का होगा आयोजन
थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बालोतरा में सेलेब्रिटी नाइट सहित जिला मुख्यालय बाड़मेर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बालोतरा सेलेब्रिटी नाइट में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और मामे खां बैंड की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।