फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को दबोचा, दो अवैध पिस्टल, सात कारतूस और तीन मैगजीन बरामद

Sat, 29 Apr 2023 02:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर पुलिस ने ऑपरेशन वज्राघात के तहत एक के बाद एक तीन ऑपरेशन चलाकर वांछित अपराधियों की धरपकड़ की। आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल, सात कारतूस और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को दबोचा है। आरोपियों से दो अवैध पिस्टल, सात कारतूस और तीन मैगजीन बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन वज्राघात में एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से तीन ऑपरेशन चलाकर वांछित अपराधियों की धरपकड़, अवैध हथियारों की बरामदगी और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में लगातार दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन


बाड़मेर जिले की पचपदरा और ग्रामीण थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, सात कारतूस और तीन मैगजीन बरामद किए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज आरोपियों से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

पचपदरा थाना और ग्रामीण थाना पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई
पचपदरा पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडापुरा गांव में अवैध हथियार लेकर एक युवक घूम रहा है। वहीं, स्थानीय लोग दहशत में है। पुलिस ने जानकारी पुख्ता करके एसआई ओमप्रकाश मय पुलिस जाब्ता मंडापुरा गांव में दबिश देकर युवक चुन्नाराम (22) पुत्र देवाराम निवासी रामदेव नगर लापुंदड़ा पुलिस थाना गिड़ा को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई। इसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल मय पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं, जिले की ग्रामीण पुलिस थानाधिकारी परबत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मय टीम के साथ कपूरड़ी गांव में दबिश देकर जसराज पुत्र गुमनाराम जाति जाट पाबड़ा उम्र 22 को गिरफ्तार कर उसके से कब्जे से एक पिस्टल दो कारतूस व तीन मैगजीन बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें