फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: परीक्षा देने निकले थे दो युवक, बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Mon, 20 Jun 2022 05:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बाइक को स्कॉर्पियो ने ऐसी टक्कर मारी कि दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बाड़मेर में सड़क दुर्घटना में मारे गए दो युवक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के सिवान में गुड़नाल गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे परीक्षा देने जा रहे दो युवक वहीं पर गिर गए। दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक फरार है।   
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जोराराम, उम्र 21 वर्ष और जितेंद्र 20 वर्ष, परीक्षा देने बाइक पर समदड़ी के कॉलेज जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को निजी वाहन से बालोतरा के अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्कॉर्पियो ड्राइवर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम कर दिया। धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि स्कॉर्पियो ने जान-बूझकर बाइक सवार को कुचला है। बालोतरा डीएसपी धनफूल मीणा और सिवाना एमएलए हमीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया और जाम खुलवाया।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें