फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले की डीएसटी और गुड़ामालानी क्षेत्र के आरजीटी थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1,045 कार्टून अवैध शराब से भरा एक कंटेनर ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की बाजार में कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक PB-05 AB-0805 पंजाब से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान डीएसटी यानी जिला स्पेशल टीम को मुखबीर के जरिए सूचना मिली, जिसके बाद RGT थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम बनाकर जिले से गुजर रहे मेगा हाइवे पर नाकाबंदी कर कंटेनर ट्रेलर को रूकवाया गया तो चावल के कट्टे में छिपाकर रखे 1,045 शराब के कार्टून बरामद कर ट्रक चालक सुखदेव सिंह पुत्र सतनाम सिंह (32) जाति सिख निवासी लुधियाना और ट्रक खलासी केवल पुत्र मंगतराम (29) जाति सिख निवासी फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है।

आम चुनाव के मद्देनजर बढ़ी तस्करी
देश में कुछ ही समय में आम चुनाव होने हैं और चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब बांटी जाती है। लेकिन गुजरात ड्राई स्टेट है। ऐसे में पंजाब से बड़ी मात्रा में अवैध शराब गुजरात में सप्लाई होती है और आम चुनाव के मद्देनजर शराब माफिया चुनाव से पहले ही गुजरात में शराब का भारी स्टॉक एकत्रित करने में लगे हुए हैं। इसी के चलते अवैध शराब के परिवहन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आए दिन बड़ी-बड़ी शराब की खेंप पकड़ी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें