फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर: राज्य सरकार सख्त, आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई

Sat, 25 Dec 2021 06:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर पुलिस की मुस्तैदी देखने को मिली 4 गिरफ्तारियां भी हुई परंतु राज्य सरकार जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रही है, राज्य स्तर की जांच में काफी कुछ निकलना बाकी है।
 
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले के मामले की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई है। राजस्थान सरकार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। घटना की जांच के लिए सीआईडी सीबी की एक टीम बाड़मेर रवाना कर दी गई है। एसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में जांच की जाएगी। 

विज्ञापन

 
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध रवि प्रकाश ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देश पर बाड़मेर के आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट के साथ मारपीट करने के मामले में सीआईडी सीबी से स्पेशल जांच दल बनाया गया है। पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की निगरानी करवाई जाएगी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी गौरव यादव के नेतृत्व में एक जांच दल बाड़मेर के लिए रवाना कर दिया गया है।

बाड़मेर जिले के थाना गिड़ा इलाके में 21 दिसंबर को आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने बुरी तरह से मारपीट की थी और उसके हाथ में कीलें तक ठोक दी थी। घायल अमराराम जाट को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बाड़मेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 23 दिसंबर को घटना में शामिल चार आरोपियों भूपेंद्र सिंह जाट, रमेश कुमार जाट, खरताराम जाट व आदेश जाट को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें