राजस्थान के बूंदी जिले में आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। बूंदी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जय यादव ने कहा कि गुरुवार शाम बसोली थाना क्षेत्र के कलाकुंवा गांव के पास एक जंगल में नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था। शरीर पर धारदार हथियार से कई जगहों पर हमले किए गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा।