जिले की भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। बाड़मेर जिले में बाखासर इलाके में भाडा बॉर्डर की चौकी पर तैनात जवान ने उस समय खुद को गोली मारी, जब वह ड्यूटी पर तैनात था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जवान की पहचान बीएसएफ की 83 बटालियन के बनारसीलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही बाखासर थाना पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल जवान की आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए बाड़मेर के राजकीय अस्पताल भेजा गया है।