फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara weather Today: बांसवाड़ा में लगातार 9 घंटे बारिश, रपटा पार करते समय ट्रैक्टर समेत बहा युवक; तलाश जारी

Thu, 19 Jun 2025 09:36 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
विज्ञापन
युवक की तलाश करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांसवाड़ा जिले में मानसून की पहली बारिश ने गुरुवार सुबह से ही असर दिखाना शुरू कर दिया। तड़के चार बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक लगातार 9 घंटे मध्यम बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। दानपुर क्षेत्र के सरवनी गांव में एक युवक रपट पार करते समय ट्रैक्टर सहित बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिला मुख्यालय से आपदा राहत टीम को रवाना किया गया। टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन




निचले इलाकों में घरों में घुसा पानी
लगातार बारिश के चलते शहर के निचले क्षेत्रों की सड़कों पर पानी बहने लगा। कबीर मंदिर के पीछे, प्रगति नगर, खांदू कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, वाडिया कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का सामान भीग गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नहीं रही रणथम्भौर की लड़ाका बाघिन एरोहैड, अपने शावकों की जुदाई नहीं कर पाई बर्दाश्त

माही बांध में एक मीटर पानी की आवक
उधर, उदयपुर संभाग के सबसे बड़े माही बांध में गुरुवार को एक मीटर पानी की आवक दर्ज की गई। सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 269.00 मीटर था, जो शाम 7 बजे तक बढ़कर 270.05 मीटर हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें