फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: 26 साल के शातिर चोर ने सालभर में चुराई 15 मोटर साइकिलें, बांसवाड़ा पुलिस ने धर दबोचा

Fri, 29 Aug 2025 08:28 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

उम्र महज 26 साल और शातिर दिमाग! बांसवाड़ा पुलिस ने ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जिसने पिछले एक साल में बांसवाड़ा और अहमदाबाद से 15 मोटर साइकिलें चुराईं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई सभी बाइकें बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
सालभर में चुराई 15 मोटर साइकिलें, हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजतालाब थाना पुलिस ने बांसवाड़ा शहर और अहमदाबाद में मोटर साइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 15 मोटर साइकिलें बरामद की हैं। आरोपी वारदातों में दो नाबालिगों की मदद भी लेता था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 13 जुलाई को दीपक कुमार पुत्र नाथूलाल, निवासी बाबा बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज और उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी देवीलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: छह साल बाद पुलिस ने जैसलमेर से बरामद किया चोरी हुआ ट्रैक्टर, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की मदद से आरोपी अनिल पुत्र हकरू चरपोटा, निवासी पाराहेड़ा को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में अनिल ने बांसवाड़ा और अहमदाबाद से कई मोटर साइकिलें चोरी करना कबूला। उसने यह भी स्वीकार किया कि कुछ वारदातों में दो नाबालिग उसके साथ रेकी और अन्य सहायता करते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने अनिल के कब्जे से चोरी की गई 15 मोटर साइकिलें उसके घर पाराहेड़ा, ससुराल रोहाल और गोपीनाथ का गड़ा से बरामद कर जब्त कीं। आरोपी ने तीन से चार मोटर साइकिलें बेचने की भी बात स्वीकार की। अनिल पिछले एक साल से लगातार मोटर साइकिल चोरी की वारदातों में सक्रिय था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें