फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan rain update: अब राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 28 Aug 2025 07:47 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan rain update: राजस्थान में पिछले 48 घंटों से पूर्वी हिस्सों में बारिश से राहत मिली है, लेकिन अब मानसून ने दक्षिणी हिस्सों में दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 28 अगस्त को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, जालौर और प्रतापगढ़ में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Rajasthan rain update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan rain update: राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बीते 48 घंटों से बारिश से राहत है। लेकिन अब मानसून दक्षिणी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार को जयपुर, जोधपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई।

28 अगस्त को दक्षिण राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, गुरुवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, जालौर और प्रतापगढ़ शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढें- Rajasthan News: शराब तस्करी का अनोखा तरीका देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, 80 लाख का नशा जब्त

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में जयपुर, उदयपुर, करौली, प्रतापगढ़, झुंझुनूं, झालावाड़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, बांसवाड़ा, भरतपुर और राजसमंद समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक वर्षा उदयपुर के सलूंबर में 34 मिमी दर्ज हुई। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 546.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो की औसत से काफी ज्यादा है।  सामान्यतः अगस्त तक  यह आंकड़ा 350 मिमी के आसपास रहता है।
तापमान और आर्द्रता का हाल
  • बुधवार को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 37.7 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान सिरोही में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता 50% से 100% के बीच रही।  

विज्ञापन

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जिला

न्यूनतम तापमान

अजमेर

22.5°C

भीलवाड़ा

23.7°C

जयपुर

25.5°C

पिलानी

24.7°C

सीकर

24.0°C

कोटा

24.8°C

चित्तौड़गढ़

24.2°C

बाड़मेर

26.8°C

जैसलमेर

24.4°C

जोधपुर

23.6°C

बीकानेर

26.9°C

चूरू

26.0°C

श्रीगंगानगर

26.4°C

नागौर

27.3°C

डूंगरपुर

25.4°C

जालौर

23.4°C

सिरोही

17.9°C

करौली

26.2°C

दौसा

26.1°C


29 से 31 अगस्त तक फिर बढ़ेगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में राजस्थान की ओर बढ़ेगा, जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

  • 29 और 30 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभागों में भारी बारिश की संभावना है।

  • जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी 29 से 31 अगस्त के बीच मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें