इस हत्याकांड के पीछे कौन है, पुलिस आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कह रही है लेकिन नागौर पुलिस को दीप्ति गैंग पर शक है। इसी बीच सोमवार रात को बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हमने मर्डर करवाया। कहा जाता है कि यह गैंग आर्मेनिया से ऑपरेट होती है।
गैंगस्टर संदीप बिश्नोई मर्डर केस
- फोटो : Social Media
दीप्ति गैंग ने कहा-मर्डर का बंबीहा से कोई लेना-देना नहीं
इसके साथ ही दीप्ति गैंग की ओर से भी एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया कि इस मर्डर की जिम्मेदारी अनिल बिश्नोई और दीप्ति लेते हैं। ये संदीप गोदारा की हत्या का बदला है। इसका बंबीहा गैंग से कोई लेना-देना नहीं है।
पुलिस की शक की सुई दीप्ति गैंग पर इसलिए है कि साल 2013 में दीप्ति गैंग ने संदीप के एक साथी की हत्या कर दी थी। 2015 में संदीप ने अपने साथी की मौत का बदला लिया और दीप्ति गैंग के सरगना के नजदीकी का हरियाणा में ही मर्डर करवा दिया था। तब से ही दीप्ति गैंग संदीप के पीछे पड़ी थी।
दीप्ति गैंग की ओर से किया गया पोस्ट
- फोटो : Social Media
बता दें, नागौर में सोमवार दोपहर सेठी गैंग के सरगना संदीप विश्नोई को बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सोमवार देर रात नागौर पुलिस के इनपुट पर राजसमंद पुलिस ने नाकाबंदी कर हरियाणा नंबर की गाड़ी पकड़ी है, जिसमें से पांच संदिग्ध युवक हिरासत में लिए गए हैं। युवकों से पूछताछ की जा रही है। आईजी रुपिंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। सभी बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।