फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बालोतरा पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार, पांच अवैध देशी पिस्टल और 19 कारतूस बरामद

Sat, 08 Apr 2023 09:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बाड़मेर की बालोतरा थाना पुलिस की टीम ने आपराधिक प्रवृत्ति के संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रख शनिवार को अलग-अलग स्थानों से 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 अवैध देशी पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर पुलिस गिरफ्तार चारों आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त के संबंध में सख्ती से पूछताछ कर रही है। बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए एएसपी नितेश आर्य और सीओ नीरज शर्मा के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की सफलता के लिए एसएचओ बालोतरा उगमराज सोनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आपराधिक प्रवृत्ति के संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर लगातार निगरानी रखी गई।

विज्ञापन

        
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
टीम ने अलग अलग स्थानों पर धरपकड़ और नाकाबंदी कर आरोपी इमरान मोयला (23 साल) निवासी नूरानी मोहल्ला को नट कॉलोनी से दस्तयाब कर एक अवैध देशी पिस्टल, आरोपी देवेंद्र नायक (58 साल) निवासी मारवाड़ जंक्शन जिला पाली को छतरियों का मोर्चा से दस्तयाब कर 1 अवैध पिस्टल मय कारतूस, आरोपी जसराज राव (23 साल) निवासी रामनगर बाड़मेर को खेड रोड से दस्तयाब कर 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और आरोपी केशव खोड (28 साल) निवासी भाटाला थाना रागेश्वरी को दस्तयाब कर दो पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें