आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निवास पर पहुंचे। उच्चायुक्त बैरी और डॉ. पूनिया के बीच कई मुद्दों को लेकर लंबी चर्चा की। ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान के पर्यटन, खनन, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सहित अन्य क्षेत्रों की संभावनाओं को देखते हुए दोनों ने एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही।
उच्चायुक्त बैरी ने प्रदेश अध्यक्ष पूनिया को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण दिया। इसे स्वीकार कर पूनिया ने कहा कि वे जल्द वहां आकर प्रवासी भारतीयों और प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे। एक दूसरे के सहयोग से देश के विकास सहित अन्य क्षेत्रों को गति देने में मजबूती मिलेगी।