फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-आरएसएस के लोग आज गांधी का नाम लेते हैं, ये कांग्रेस की जीत है: गहलोत

Wed, 02 Oct 2019 08:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि यह कांग्रेस की जीत है कि भाजपा और आरएसएस आज महात्मा गांधी का नाम लेते हैं। इतने सालों तक उन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया था। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर जयपुर में आयोजित राज्य कांग्रेस समिति के विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए गहलोत ने कहा कि देश और दुनिया उनके सिद्धांतों के बिना नहीं चल सकता और भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा, '75 साल पहले उनकी सोच क्या थी? क्या उन्होंने कभी गांधी, पटेल और आंबेडकर का नाम लिया था? मेरा मानना है कि यह गांधी और कांग्रेस की जीत है कि आरएसएस-भाजपा को आज हमारे नेताओं को नाम लेना पड़ रहा है। यह हमारी नीतियों, कार्यक्रमों और आस्था की जीत है।'
 


उन्होंने आगे कहा, 'मैं इन लोगों को बताना चाहूंगा कि उनके बारे में बोलने से काम नहीं चलेगा। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उनके दिल और दिमाग में क्या है। यदि उन्हें लगता है कि उन्होंने गलती की है, स्वतंत्रता से पहले गांधी को नहीं पहचाना, अंग्रेजों के मुखबिरों के तौर पर काम किया और स्वतंत्रता सेनानियों को फंसाया, स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया तो उन्हें गांधी का नाम लेने से पहले देश से माफी मांगनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें