फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम समर्थकों ने जेल में फेंके नारियल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को यौन शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम के समर्थकों ने नारियल फेंके। सुबह से ही आसाराम समर्थक उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में जोधपुर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


जेल के आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। जब पुलिस ने समर्थकों को आगे नहीं आने दिया, तो उन्होंने सड़क पर नारियल फोड़े और रोली-तिलक लगाया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें खदेड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले फेंके थे जूते-चप्‍पल

इससे पहले शुक्रवार को आसाराम को कोर्ट ले जाते समय उनके समर्थकों ने पुलिस पर जूते-चप्पल फेंके थे। पुलिस को अंदाजा था कि गुरूपूर्णिमा पर आसाराम के समर्थक बड़ी संख्या में जोधपुर पहुंच सकते हैं, इसी कारण भारी पुलिस बल का इंतजाम कर लिया था।

मामले के तहत आसाराम से मिलने नहीं देने के विरोध में उनके समर्थकों ने टूटे नारियलों को जेल की दीवारों पर मारना शुरू कर दिया। गुरू को तिलक लगाने की होड़ में सड़क के कुछ हिस्सों पर ही रोली-चावल लगा दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें