फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार का आरोपी आसाराम घबराया, आजीवन कारावास की सजा कम करने के लिए राज्यपाल के पास लगाई याचिका

Tue, 11 Sep 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
Asaram
विज्ञापन
बलात्कार के मामले में जेल की सजा काट रहे कथावाचक आसाराम ने अपनी आजीवन कारावास की सजा कम करने की मांग को लेकर राजस्थान के राज्यपाल के समक्ष एक दया याचिका दायर की है। आसाराम को एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन


जोधपुर की एक अदालत ने आसाराम के आश्रम में पांच साल पहले एक किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाये जाने के बाद उन्हें 25 अप्रैल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

सजा को चुनौती देते हुये आसाराम दो जुलाई को उच्च न्यायालय गये थे लेकिन सुनवाई के लिए अभी तक याचिका को सूचीबद्ध नहीं किया गया है।  राज्यपाल कल्याण सिंह को हाल ही में आसाराम की दया याचिका मिली है जिसे उन्होंने गृहमंत्रालय को भेजते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


आसाराम की दया याचिका के मुताबिक, उन्होंने आजीवन कारावास की सजा को ‘कठोर’ बताते हुए अपनी उम्र का हवाला दे इसे कम करने की मांग की है।  इसके बाद विभाग ने जोधपुर सेन्ट्रल जेल प्रशासन के पास याचिका भेज दी जिसने जिला प्रशासन और पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है।

जोधपुर सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी ने बताया, ‘हमें आसाराम की दया याचिका मिली है। हमने इस दया याचिका पर जिला प्रशासन और पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है।’ 

रिपोर्ट मिलने के बाद जेल प्रशासन इसे राजस्थान के महानिदेशक (जेल) को भेजेंगे।

16 वर्षीय लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि आसाराम ने जोधपुर के निकट मनाई इलाके में स्थित अपने आश्रम में उसे बुलाया और 15 अगस्त 2013 की रात में उसके साथ बलात्कार किया। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की किशोरी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आसाराम के आश्रम में पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन

(इनपुट-भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें