फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: आभूषण लूट के इरादे से की बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी नशे का आदी है

Sun, 27 Mar 2022 06:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में एक बुजुर्ग महिला का शव शौचालय में मिला था। पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अजमेर में वृद्धा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के किशनगढ़ में प्याऊ पर पानी पिलाने वाली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात के 10 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने आभूषण लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला को गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन

आरोपी 23 मार्च से प्याऊ पर पानी पीने के बहाने आकर रेकी कर रहा था। बुजुर्ग महिला को अन्य प्याऊ पर डबल तनख्वाह दिलाने की बातों में झांसे में ले लिया और सुनसान जगह इंद्रा नगर के चेनपुरिया स्थित अम्बेडकर भवन में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सीकर जिला निवासी नवीन जांगिड़ उर्फ किशोर नशे का आदि है। पहले भी उसपर चोरी और नकबजनी का आपराधिक रिकॉर्ड है।


जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद गजानंद सामरिया की मां धन्नी देवी प्याऊ पर पानी पिलाकर सेवा कार्य करती थी। शुक्रवार दोपहर से मृतका लापता हो गई। जिसकी परिजनों ने तलाश की और मदनगंज थाने में परिजनों ने दी थी। शनिवार को बुजुर्ग महिला का शव इंद्रा नगर स्थित अम्बेडकर भवन के शौचालय में मिला। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल और डॉग स्क्वाइड की टीम को बुलाकर मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन

पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया और क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले सीसीटीवी फुटेज में नजर आए। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी नवीन जांगिड़ ने वारदात करना कबूल लिया। सीओ सिटी मनीष शर्मा के सुरविजन में थाना प्रभारी नेमीचन्द चौधरी ने अलग-अलग टीमों को गठित कर वारदात का 10 घंटे में खुलासा कर दिया।


सीओ सीटी मनीष शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नवीन कुमार उर्फ किशोर जांगिड़ ने लूट के लिए वारदात करना कबूल लिया। आरोपी के खिलाफ जयपुर थानों में दो अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें