फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मजदूरी करने MP जा रहे पति को रोक रही थी पत्नी

Thu, 01 Jun 2023 05:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पति के काम पर जाने से नाराज एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति मध्यप्रदेश में मजदूरी करता था। महिला उसे दो दिन घर पर रुकने के लिए कह रही थी, लेकिन वह काम पर चला गया। जिसके बाद विवाहिता ना ये कदम उठाया।  
विज्ञापन
शव को पीएम के लिए ले जाता अस्पताल का स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव में गुरुवार को एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी लगने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन




पुलिस के पहुंचने से पहले मृतका के परिजन उसका शव बिना पीएम के घर ले जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्तें में ही रोक लिया। जिसके बाद पीएम कराकर उन्हें शव सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक विवाहिता पति के मजदूरी पर जाने से नाराज थी। 

पुलिस ने बताया कि बताया कि मृतक महिला राजकुमारी (28 साल) पुत्री रामकिशन निवासी रूपवास भरतपुर की शादी नकटपुरा गांव के राजवीर कुशवाहा से डेढ़ साल पहले हुई थी। महिला का पति और ससुर मध्यप्रदेश में खान पर मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह महिला का पति राजवीर मजदूरी करने के लिए घर से जा रहा था। इस दौरान महिला ने उसे 2 दिन काम पर ना जाने के लिए कहा, लेकिन राजवीर चला गया। जिससे नाराज होकर वह अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


घटना के बाद महिला की पीहर पक्ष के लोगों को बुलाया गया। दोनों पक्षों ने महिला के स्वेच्छा से फांसी लगाने की बात पुलिस से कही। पुलिस ने आत्महत्या का  मर्ग दर्ज करते हुए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें